चक्रधरपुर, अप्रैल 11 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर केरा मंदिर में यात्रा घट और पुरानीबस्ती स्थित मां पाउड़ी मंदिर में पारंपरिक चैती मेला के उपलक्ष्य में शुक्रवार देर रात्रि शुभघट यात्रा निकाली गई। जहां केरा मंदिर के समीप ब्राह्मणी नदी में विधिवत पूजा अर्चना कर यात्र घट निकला गया। वहीं चक्रधरपुर संजय नदी के मुक्तिनाथ धाम घाट में विधिवत पूजा अर्चना करने के पश्चात पुजारी महादेव नंदा ने घोटुवाली नगेन गोप के सर में घट को रखा गया। भक्त मां को प्रसन्न करने के लिए विशेष पूजा-अर्चना और अनुष्ठान की। इस दौरान श्रद्धालुओं ने पारंपरिक गाजे- बाजे व भजनों के साथ नगर भ्रमण किया गया। घट यात्रा मुक्तिनाथ धाम घाट से निकलकर थाना रोड, गुंडिचा मंदिर, ऊपर टोला, नीचे टोला, राजासाई, पाटपीढ़ा पूजा स्थल पहुंचा, जहां विधिवत पूजा अर्चना करने के पश्चात पुन: घट को कंसारी टोला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.