चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में 42 यूनिट रक्त संग्रह
चक्रधरपुर, जून 8 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। सोमवार को चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल परिसर में तृतीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। उपायुक्त के निर्देश पर आयोजित इस शिविर में शिक्षकों, विभिन्न विभागों के कर्मचारियों तथा युवाओं ने रक्तदान किया। शिविर के दौरान कुल 42 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। कार्यक्रम के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी श्रृति राजलक्ष्मी अनुमंडल अस्पताल पहुंची। जहां उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। अनुमंडल अस्पताल में आयोजित यह तीसरा रक्तदान शिविर है, जिसका मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वेच्छा से रक्तदान के प्रति प्रेरित करना और जरूरतमंद मरीजों के लिए पर्याप्त रक्त उपलब्ध कराना है। शिविर के सफल आयोजन में अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाक्टर अंशुमान शर्मा समेत पूरे स्वास्थ्यकर्मियों का सहयोग रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.