चक्रधरपुर, दिसम्बर 2 -- चक्रधरपुर। विश्व एड्स दिवस के अवसर पर चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अस्पताल के सभी कर्मचारियों को रिबन बांध एड्स के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सक जेजे मुंडू ने कहा की किसी भी बीमारी से बचने के लिए जागरुक होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि एड्स एक जानलेवा बीमारी हैं। एचआईवी इन्फेशन द्वारा एड्स फैलता है। एड्स होने के बाद मरीज का बचना काफी हद तक कम हो जाता हैं। उस व्यक्ति का शरीर रोग से लड़ने की शक्ति खत्म हो जाती है। एचआईवी संक्रमण से हम सभी को बचना चाहिए। दूषित खून एवं संक्रमित सूई आदि से भी फैलता है। ऐसे में स्वास्थ्य कर्मियों को जो भी संक्रमित व्यक्ति आते हैं उसमें स्वास्थ्य कर्मियों को भी सावधानी बरतने की जरुरत हैं। जिन व्यक्ति को बीमारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.