चक्रधरपुर, जून 29 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में रविवार को राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया गया। स्थानीय विधायक सुखराम उरांव ने केक काटकर अभियान की शुरुआत की और उपस्थित बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई। यह भी पढ़ें- चक्रधरपुर में पल्स पोलियो अभियान शुरू, 269 बूथों पर पिलाई गई दवाअभिभावकों की अपील विधायक उरांव ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने पांच वर्ष तक के बच्चों को अनिवार्य रूप से पोलियो की दवा पिलाएं। उन्होंने कहा कि पोलियो जैसी बीमारी को जड़ से खत्म करने में यह अभियान अहम भूमिका निभा रहा है। बच्चों का स्वस्थ भविष्य सुनिश्चित करने के लिए सभी को जागरूक रहना चाहिए।अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अंशुमन शर्मा ने बताया कि अभियान के तहत जन्म से पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खु...