चक्रधरपुर, मार्च 31 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। चक्रधरपुर नगर परिषद श्मशान घाट स्थित डंपिंग यार्ड में लगी आग पर सोमवार को काबू पा लिया गया। पिछले पांच-छह दिनों से डंपिंग यार्ड के कचरे में आग लगी हुई थी। उससे निकलने वाले धुआं से स्थानीय लोग काफी परेशान थे। चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव तथा उपाध्यक्ष विजय कुमार साव को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने सोमवार की सुबह वे कचरा डंपिंग यार्ड पहुंचे। कचरे में आग लगी देख, उन्होंने तत्काल नगर परिषद का जेसीबी मंगवाया और कचरा फैलाने का निर्देश दिया। इसके बाद जेसीबी चालक ने कचरे को फैला दिया। इसके बाद नदी में मोटर लगाया गया तथा अग्निशमन वाहन मंगा कर काफी मशक्कत के बाद डंपिग यार्ड में लगी आग को बुझाया गया। बता दें कि डंपिंग यार्ड में पिछले कई दिनों से लगी आग के कारण पूरे इलाके में जहरीला धुआं फैल रह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.