चक्रधरपुर, अप्रैल 21 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। चक्रधरपुर अनुमंडल पदाधिकारी श्रृति के नेतृत्व में अवैध तंबाकू और सिगरेट के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया गया। चक्रधरपुर के सात दुकानों में छापामारी की गई। जहां कई जगहों पर तंबाकू के पोस्टर लगे हुए थे तथा कई जगहों पर तंबाकू बेचे जा रहे थे। इसके बाद कई जगहों पर भारी मात्रा में अवैध रूप से बेचने के लिए रखे गए तंबाकू तथा सिगरेट को जब्त किया गया। दुकानदारों को तंबाकू और सिगरेट न बेचने की हिदायत दी गई। इस दौरान कई दुकानदारों पर जुर्माना भी लगाया गया। छापामारी अभियान में एसडीओ के साथ कार्यपालक दंडाधिकारी जितेन्द्र गुप्ता, अंचलाधिकारी सुरेश कुमार सिन्हा, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाक्टर अंशुमन शर्मा, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी समेत अन्य पदाधिकारी शामिल थे। यह भी पढ़ें- मरकच्चो में आधा दर्जन दुकानों...