चक्रधरपुर, दिसम्बर 22 -- चक्रधरपुर । रेलवे हाई स्कूल मैदान के रिवॉल्विंग गेट में आज अपराह्न को एक गाय गेट पार करने के प्रयास में फंस गई जिससे लोगों का रेलवे पर गुस्सा फूटा। इस घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों मौके पर पहुंच कर गेट में फंसी गाय को निकालने का काफी प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद लोगों के द्वारा गेट के दीवार एक छोटा सा हिस्सा तोड़ कर गाय को सुरक्षित बाहर निकाला गया। रिवॉल्विंग गेट में गाय का गला बुरी तरह फंस गया था। लगभग आधा घंटे मशक्कत के बाद गाय को सुरक्षित बाहर निकाला गया। विदित हो कि रेल प्रशासन की ओर से लगभग एक सप्ताह पहले रेलवे हाई स्कूल मैदान और एनएच -75- ई के बीच गेट में केवल पैदल पार होने के लिए लोहे का एक रिवॉल्विंग गेट लगा दिया गया है। इसके पूर्व इस सड़क में लोगों का निर्बाध आवागनम होता था। लोगों के साथ साथ छ...