देहरादून, मार्च 14 -- देहरादून। शहर के चक्खुवाला क्षेत्र से एक अज्ञात चोर ने घर के बाहर खड़ी बुलेट उड़ा ली। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली नगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डंगवाल मार्ग, चक्खुवाला निवासी विष्णु सोनकर ने पुलिस को बताया कि बीती 7 फरवरी को उन्होंने अपनी सिल्वर रंग की बुलेट सुबह करीब 7 बजे घर के बाहर खड़ी की थी। कुछ देर बाद जब वह वापस आए तो गाड़ी गायब थी। काफी खोजबीन के बाद भी जब मोटर साइकिल का पता नहीं चला, तो उन्होंने कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.