बांदा, अप्रैल 11 -- बांदा। कालिंजर थाने के कटरा गांव निवासी सुनीता देवी ने गांव के पांच लोगों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि उसकी बेटी व वह आटा चक्की से लौट रही थीं। शाम छह बजे गांव के नीलांशु, उसकी बहन सौम्या व शिवानी ने गाली-गलौज व मारपीट की। दोनों को चोंटे आईं। इसके दस दिन पहले भी तीनों लोगों ने प्लाट में घुसने को लेकर मारपीट की थी। मारपीट में मनीष व आशीष भी शामिल रहे। पुलिस से डाक्टरी कराने की मांग की और दबंगों से जानमाल का खतरा बताया। पुलिस ने सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.