बक्सर, मार्च 5 -- चक्की। रंगोत्सव का महापर्व होली बुधवार को उत्साह और भाईचारे के साथ मनाया गया। इलाकाई गांवों में सुबह से ही बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों में होली की मस्ती देखने को मिली। लोग एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दे रहे थे। कई जगहों पर पारंपरिक फगुआ गीत भी गाए गए, जहां ढोलक, मंजीरा और झांझ की धुन पर लोग झूमते नजर आए। मंदिरों और चौपालों पर ग्रामीण एकजुट होकर फगुआ गाकर आपसी प्रेम और सद्भाव का संदेश दे रहे थे। महिलाएं भी घरों में तरह-तरह के पकवान बनाकर त्योहार की खुशियां बांटती दिखी। बच्चों ने रंग व पिचकारी के साथ पूरे दिन मस्ती किया। होली के इस मौके पर चक्की प्रखंड क्षेत्र में आपसी भाईचारा और सामाजिक एकता की सुंदर मिसाल देखने को मिला। ग्रामीणों ने एक-दूसरे के घर जाकर पर्व की खुशियां साझा की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.