चक्की में शराबबंदी पर सवाल, प्रशासनिक निगरानी बढ़ाने की मांग
बक्सर, जून 14 -- चक्की, एक संवाददाता। बिहार में लागू शराबबंदी कानून के बावजूद चक्की प्रखंड क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार को लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासनिक निगरानी के बावजूद कुछ शराब तस्कर खुलेआम अपना कारोबार चला रहे हैं। इससे शराबबंदी कानून की प्रभावशीलता पर सवाल खड़े होने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई जगहों पर चोरी-छिपे शराब की बिक्री और आपूर्ति की जा रही है, जिससे सामाजिक माहौल प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि अवैध कारोबार पर समय रहते अंकुश नहीं लगाया गया तो युवाओं में नशे की प्रवृत्ति बढ़ सकती है। लोगों ने जिला प्रशासन, पुलिस और उत्पाद विभाग से क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने तथा शराबबंदी कानून का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.