बक्सर, अप्रैल 13 -- पेज पांच के लिए ----- अनदेखी चक्की नपंचायत में चल रहे विकास कार्यों पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल पंचायत के वार्डों में अभी भी सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पड़ी है अधूरी चक्की, एक संवाददाता। प्रखंड के चक्की पंचायत में सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर ग्रामीणों में असंतोष बढ़ता जा रहा है। करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद पंचायत के कई वार्डो में सोलर स्ट्रीट लाइट योजना अधूरी पड़ी है। पंचायती राज विभाग के पोर्टल के अनुसार वित्तीय वर्ष 2021-22 से 2025-26 तक पंचायत को लगभग 7.12 करोड़ रुपये का फंड आवंटित हुआ। वहीं विभिन्न योजनाओं के तहत करीब 8.88 करोड़ से अधिक की राशि स्वीकृत हुई। इसके बावजूद जमीनी स्तर पर अपेक्षित विकास नहीं दिखने पर लोग सवाल उठा रहे हैं। पंचायत के आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2021-22 में 1.77 करोड़ के आवंटन के साथ...