बक्सर, अप्रैल 22 -- चक्की। प्रखंड क्षेत्र में पिछले दो माह से आधार केंद्र सेवा बंद होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आधार कार्ड बनवाने और संशोधन कराने आए लोग प्रतिदिन निराश होकर बैरंग वापस लौट जा रहे हैं। स्थानीय रामबाबू यादव और सीमा देवी ने बताया कि बैंक खाता, राशन कार्ड और सरकारी योजनाओं का लाभ आधार के बिना बाधित है। सबसे अधिक परेशानी छात्र-छात्राओं और वृद्धजनों को हो रही है। प्रखंड कार्यालय से जुड़े कर्मियों का कहना है कि तकनीकी कारणों और ऑपरेटर की कमी के चलते सेवा बाधित है। कमियां दूर कर जल्द सेवा बहाल कर दी जाएगी। यह भी पढ़ें- अपार कार्ड बनाने के लिए शिविर लगेगा पर सूबे में बंद पड़े हैं 1068 आधार केंद्र
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.