चक्की प्रखंड में आधार कार्ड बनाने का कार्य शुरू
बक्सर, जून 2 -- पेज पांच के लिए ---- चक्की, एक संवाददाता। प्रखंड कार्यालय परिसर में मंगलवार से आधार कार्ड बनाने व उसमें सुधार करने का कार्य शुरू हो गया। लंबे समय से आधार कार्ड बनवाने और सुधार कराने के लिए लोगों को दूसरे प्रखंडों का चक्कर लगाना पड़ रहा था, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। आधार सेवा शुरू होने की जानकारी मिलते ही काफी संख्या में लोग केंद्र पर पहुंचे। यहां नए आधार कार्ड बनाने के साथ-साथ नाम, पता, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर और बायोमेट्रिक अपडेट का कार्य भी किया जा रहा है। प्रखंड प्रशासन ने लोगों से निर्धारित दस्तावेजों के साथ केंद्र पर पहुंचने की अपील की है। आधार सेवा शुरू होने से क्षेत्र के लोगों में खुशी देखी जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.