चक्की पर बैठे युवक पर हमला
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 23 -- कुंडा। कोतवाली क्षेत्र के रायजी का पुरवा मझिलगांव निवासी शांता प्रसाद का 35 वर्षीय बेटा विपिन कुमार की आटा चक्की है। शुक्रवार शाम वह अपनी चक्की पर बैठा था। तभी गांव के कुछ लोग पहुंचे और गालियां देने लगे। उसने विरोध किया तो आरोपी हमलावर हो गए। परिजनों ने घायल का सीएचसी में इलाज कराया और आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है। दूसरी घटना में हथिगवां थाना क्षेत्र के रामापुर सुवानारी गांव निवासी सत्य नारायण की 55 वर्षीय पत्नी चन्द्रकली को गांव के ही कुछ लोगों ने रंजिश में मारपीट कर घायल कर दिया। परिजनों ने घायल का इलाज कराने के बाद पुलिस को नामजद तहरीर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.