बक्सर, मार्च 29 -- फोटो संख्या- चक्की, एक संवाददाता। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2026 के परिणाम में चक्की प्रखंड के चंदा, चक्की व जवहीं दियर पंचायत के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन करदिया। परिणाम घोषित होते ही पूरे प्रखंड में खुशी का माहौल कायम है। प्रखंड के मेधावी छात्रों में पूर्णेंद्र प्रकाश पांडे ने 465 अंक 93 प्रतिशत, आदिति कुमारी ने 93.6 प्रतिशत, प्रिंस कुमार गुप्ता 93.6 प्रतिशत, अंशु कुमारी ने 92.6 प्रतिशत तथा गुड़िया कुमारी ने 92.8 प्रतिशत प्राप्त की है। सभी विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यह साबित कर दिया कि ग्रामीण परिवेश में रहकर भी मेहनत और लगन से बड़ी उपलब्धि हासिल की जा सकती है। छात्रों के शानदार प्रदर्शन से अभिभावकों एवं शिक्षकों में खुशी की लहर है। स्थानीय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.