प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 3 -- संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के पुरैली मखदूमपुर गांव निवासी राजकुमार पटेल पुत्र श्रीपाल गुलनार पुल के पास बने मकान में रहते हैं। कुछ ही दूर पर कुटाई पिसाई का कारखाना लगा रखा है। गुरुवार रात वह घर में ताला लगाकर कारखाने पर चले गए। रात में चोर घर का ताला तोड़कर घुसे तो केवल सीलिंग फैन ही खोल पाए थे कि लोगों के जागने पर वे भाग निकले। सुबह मामले की जानकारी होने पर हड़कंप मच गया। पीड़ित ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। एसओ सत्येन्द्र सिंह भदौरिया ने कहा कि तहरीर मिली है मामले की जांच कराई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.