बदायूं, फरवरी 21 -- बिल्सी। महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 30वें दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा महोत्सव का शुभारंभ हुआ। प्राचार्य डॉ. पंकज कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व चैंपियन मोनू यादव ने मशाल दौड़ के साथ की। छात्रा वर्ग में 100 मीटर दौड़ और चक्का फेंक में भावना ठाकुर प्रथम रहीं। 200 मीटर में कामिनी और गोला फेंक में कोमल मिश्रा ने बाजी मारी। छात्र वर्ग में 100 मीटर में मोनू यादव और 200 मीटर में दिग्विजय सिंह विजेता रहे। वहीं, गोला फेंक और चक्का फेंक में चंद्रभान ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपना परचम लहराया। आयोजन में सुपेंद्र यादव, आरती गोस्वामी और विशाल ठाकुर ने भी विभिन्न स्पर्धाओं में पदक जीतकर कॉलेज का नाम रोशन किया। इस मौके पर डा. शाहबुद्दीन अली खां, विशाल मेहर, अब्दुल रईस खां, सुभाष बाबू, प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.