गुमला, अक्टूबर 5 -- घाघरा प्रतिनिधि । छह अक्टूबर को प्रस्तावित चक्का जाम को सफल बनाने के लिए सोमवार शाम पिछड़ा समाज के लोग मशाल लेकर सड़क पर उतरे। पिछड़ा वर्ग संघर्ष समिति झारखंड के बैनर तले चांदनी चौक स्थित शहीद देवनारायण भगत स्थल से मशाल जुलूस निकाला गया। बड़ी संख्या में जुटे प्रदर्शनकारियों ने हाथों में जलती मशाल लेकर पैदल मार्च किया। जुलूस चांदनी चौक से शुरू होकर ब्लॉक चौक होते हुए मिलन चौक पहुंचा। इसके बाद प्रदर्शनकारी वापस चांदनी चौक लौटे, जहां जुलूस का समापन हुआ। इस दौरान पिछड़ा वर्ग एकता जिंदाबाद समेत अन्य नारे लगाए गए। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि पिछड़ा वर्ग संघर्ष समिति झारखंड के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत छह अक्टूबर को चक्का जाम का आह्वान किया गया है। यह भी पढ़ें- Simdega News: पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा ने मशाल जुलूस ...