चक्का जाम आंदोलन को लेकर समिति ने भरी हुंकार
रामगढ़, जून 14 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भुरकुंडा कोलियरी रोड सेल समिति की बैठक शनिवार को हुई। इसमें 16 जून को घोषित चक्का जाम आंदोलन को ऐतिहासिक बनाने की हुंकार भरी गई।
बैठक में लिए गए फ़ैसले समिति ने भुरकुंडा कोलियरी प्रबंधन पर ढुलमुल नीति अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि अब वे सीसीएल के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे। वक्ताओं ने कहा कि रवैया से साफ जाहिर हो रहा है कि सीसीएल प्रबंधन के रोड सेल चालू करने के पक्ष में नहीं है। ऐसे में सेल संचालन समिति खामोश नहीं बैठ सकती। यह मसला सैकड़ों लोगों के रोजगार से जुड़ा है, इसलिए रोड सेल को चालू किए बगैर कोयले का उठाव और किसी प्रकार की ट्रांसपोर्टिंग नहीं होने देंगे।
दिया गया सख्त उत्तर वक्ताओं ने कहा कि 16 जून को पूरी कोलियरी का चक्का जाम कर सेल समिति प्रबंधन को वायदा खिलाफी का करारा जवाब देगी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.