दरभंगा, अप्रैल 20 -- पवन झा,मनीगाछी। नेहरा थाना क्षेत्र के चक्का गांव निवासी प्रमोद पासवान के पुत्र राजीव कुमार पासवान को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि नेहरा रजवाड़ा में नशे में हंगामा करने की सूचना पर वहां पहुंचे पुलिस बल ने हंगामा कर रहे व्यक्ति को हिरासत में लेकर जांच की। राब पीने की पुष्टि होने पर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में उपस्थापन किया गया। गिरफ्तार शराबी चक्का गांव निवासी प्रमोद पासवान का पुत्र राजीव कुमार पासवान है। यह भी पढ़ें- सुपौल : शराब के नशे में हंगामा, युवक गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...