रुडकी, अप्रैल 7 -- रानी धर्म कुंवर राजकीय महाविद्यालय, दल्लावाला खानपुर में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि योगेश राणा एवं सुभाष कुमार शर्मा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मंगलवार को आयोजित प्रतियोगिता में चक्का फेंक में रूबी ने प्रथम, शीतल ने द्वितीय एवं ललिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाला फेंक में रूबी, शीतल, पूजा और गोला फेंक में शीतल, पूजा एवं रूबी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद में पूजा, शीतल, रूबी और लंबी कूद में नेहा, मीनू एवं ज्योति ने क्रमश: प्रथम, द्वितयी और तृतीय स्थान प्राप्त किया। कबड्डी प्रतियोगिता में पारूल की टीम विजेता एवं शीतल की टीम उपविजेता रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...