बांका, मार्च 5 -- बांका, निज संवाददाता। बांका टाउन थाना क्षेत्र अंतर्गत चक्काडीह गांव में बुधवार को होली पर्व के दौरान दो पक्षों में जमकर मारपीट की घटना छोटे मोटे विवाद के बढ़ने से हो गई।मारपीट में दोनों पक्ष के एक एक व्यक्ति घायल हुए हैं जिसके बाद दोनों ही पक्षों द्वारा सदर अस्पताल में ईलाज कराने के बाद थाना पहुंचकर एक दूसरे के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।थाना में दिए आवेदन में बुधन यादव ने भानु हजारी चौधरी सहित पांच लोगों को नामजद करते हुए घर में घुसकर मारपीट करने और लोहे के रॉड से मारकर सिर फोड़ने का केस दर्ज कराया है।बुधन यादव ने बताया कि भानु हजारी गांव के गलीनुमा सड़क में काफी तेजी से बाइक चला रहा था,जबकि पर्व होने के कारण छोटे छोटे बच्चे भी सड़क पर खेल रहे थे,तभी उन्होंने उसे गाड़ी धीरे चलाने कहा तो और तेज गति से जानबूझकर गाड़ी...