चक्काजाम के बीच गवर्नमेंट प्रेस में घुसी भीड़, जमकर तोड़फोड़
प्रयागराज, मई 20 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। डॉक्टरों और अधिवक्ताओं के विवाद के बाद बुधवार को सिविल लाइंस इलाके में हालात तनावपूर्ण हो गए। एकलव्य चौराहे पर चक्काजाम और प्रदर्शन के दौरान अचानक प्रदर्शनकारियों की भीड़ नारेबाजी करते हुए गवर्नमेंट प्रेस परिसर में घुस गई और जमकर तोड़फोड़ की।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, उग्र भीड़ ने परिसर में खड़ी एक कार, दर्जनभर से अधिक बाइक और कार्यालय के कांच तोड़ दिए। अचानक हुए हमले से गवर्नमेंट प्रेस में मौजूद कर्मचारी दहशत में आ गए। कई कर्मचारियों ने खुद को कमरों में बंद कर किसी तरह जान बचाई। कार्यालय परिसर में अफरातफरी का माहौल बन गया। गर्वमेंट प्रेस में हंगामा व तोड़फोड़ को देखते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिसकर्मियों के बी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.