मुजफ्फरपुर, जून 22 -- मुजफ्फरपुर। शहर के वार्ड 10 के चक्कर चौक इलाके में बुडको की ओर से कराए जा रहे नाला निर्माण का सोमवार को नगर विधायक रंजन कुमार ने निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर नाराजगी जताई। विधायक ने निर्माण कार्य में तकनीकी खामियों को लेकर संबंधित अधिकारियों से जवाब-तलब किया। विधायक ने बुडको के डिप्टी प्रोजेक्ट डॉयरेक्टर को मानकों के अनुरूप काम कराने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों ने अपनी समस्याओं से विधायक को अवगत कराया, जिस पर उन्होंने त्वरित समाधान का आश्वासन दिया। इसकी जानकारी विधायक के निजी सचिव आशीष श्रीवास्तव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है। यह भी पढ़ें- चक्कर चौक नाला निर्माण की गुणवत्ता पर नगर विधायक ने जताई नाराजगी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...