चक्कर खाकर गिरने से अज्ञात युवक की मौत
पलामू, जून 20 -- मेदिनीनगर। शहर थाना क्षेत्र के बैरिया चौक के पास शनिवार की दोपहर में चक्कर खाकर गिर जाने से अज्ञात युवक की मौत हो गई है। आसपास के लोगों ने उसे मेदिनीनगर एमआरएमसीएच पहुंचाया परंतु आन ड्यूटी डाक्टर ने उसे मृत पाया। एमआरएमसीएच टीओपी की पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है। टीओपी के पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि युवक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ट्रैफिक पुलिस राजवंश कुमार के अनुसार बैरिया चौक के समीप ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान दोपहर में एक युवक चक्कर खाकर गिर गया। उसे घायल अवस्था में उसे एमआरएमसीएच लाया गया परंतु उसे बचाया नहीं जा सका।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.