मुरादाबाद, मार्च 7 -- सिविल लाइंस के चक्कर की मिलक में करोड़ों रुपये की जमीन पर कब्जा लेने गई नगर निगम की टीम को स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। प्रवर्तन दल ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन महिलाओं के आगे आने से निगम टीम को बैरंग लौटने के लिए मजबूर होना पड़ा। चक्कर की मिलक स्थित जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। 2019 में इस मामले में केस भी दर्ज किया गया था। 27 जनवरी को भी निगम टीम मौके पर पहुंची थी। उस समय भी जमकर हंगामा किया गया था। मौके पर अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह भी पहुंचे थे। तय हुआ था कि जमीन की पैमाइश तहसील की टीम करेगी। पिछले दिनों तहसील की टीम द्वारा पैमाइश की कार्रवाई भी पूरी की जा चुकी है। निगम अधिकारियों के मुताबिक रिपोर्ट में जमीन निगम की होने की पुष्टि हुई है। शनिवार को एक बार फिर टीम जेई और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.