सोनभद्र, अप्रैल 3 -- म्योरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के कस्बा स्थित एक वृद्ध की कुएं में गिरकर डूबने से मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया है। म्योरपुर कस्बा निवासी लगभग 60 वर्षीय भरत सिंह अग्रहरि पुत्र स्वर्गीय नरेंद्र सिंह उर्फ मल्लू सिंह गुरुवार की शाम अपने घर के समीप स्थित कुएं के पास टहल रहे थे। इसी दौरान अचानक चक्कर आने से वह असंतुलित होकर कुएं में गिर पड़े। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में उन्हें कुएं से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलने पर रात में पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष रविकांत मिश्रा ने बताया कि पोस्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.