मऊ, अप्रैल 20 -- मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के गोलवार टोला मुहल्ला निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग मजदूर की रविवार को चक्कर आने के बाद जमीन पर गिरने के बाद मौत हो गई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी हुई है। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गोलवार टोला मुहल्ला निवासी 60 वर्षीय मुखराम अपने घर से पांच किलोमीटर दूर बरडीह गांव में मजदूरी करने के लिए गए हुए थे। इसी दौरान चक्कर आने के बाद वह जमीन पर गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। शव कब्जे में लेकर पुलिस जांच में जुटी है। यह भी पढ़ें- खेत से आया किसान शौचालय में गिरा, मौत बुजुर्ग मजदूर की मौत के बाद पत्नी राज देवी समेत परिजनों का रोते-रोते काफी बुरा हाल हो गया था। मुहम्मदाबाद गोहना के कोतवाली प्रभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.