चकौती की उप मुखिया के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव
सीतामढ़ी, जून 4 -- गौतम कुमार बोखड़ा। बोखड़ा प्रखंड की ग्राम पंचायत चकौती की उप मुखिया अंगेज प्रवीण के विरुद्ध वार्ड सदस्यों ने मोर्चा खोल दिया है। पंचायत के 10 निर्वाचित वार्ड सदस्यों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी चंद्रकांता कुमारी को आवेदन सौंपकर उप मुखिया के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की मांग की है।वार्ड सदस्यों का आरोप है कि वे उप मुखिया के कार्यों एवं आचरण से असंतुष्ट हैं। आवेदन में कहा गया है कि पंचायत प्रतिनिधियों का उप मुखिया से विश्वास समाप्त हो चुका है। सदस्यों ने बिहार पंचायत राज अधिनियम के प्रावधानों के तहत विशेष बैठक बुलाकर अविश्वास प्रस्ताव पर विचार करने की मांग की है। आवेदन के साथ प्रस्ताव का समर्थन करने वाले सदस्यों के हस्ताक्षर, सदस्यों की सूची एवं शपथ पत्र भी संलग्न किए गए हैं। पंचायत के मुखिया अशोक कुमार ने बताया की नियमान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.