चकेरी में वाहन ने युवक को रौंदा
कानपुर, मार्च 19 -- कानपुर। चकेरी में सड़क पार कर रहे कार चालक की वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। चकेरी स्थित केआरपुरम निवासी 40 वर्षीय संजीव शर्मा ट्रक चालक थे। बड़े भाई अजय ने बताया कि बुधवार रात को उन्होंने सवारी को छोड़ा। उसके बाद कार अन्ना चौराहा में खड़ी कर वह पैदल घर लौट रहे थे। तभी हाईवे पर वाहन उन पर पहिया चढ़ाते हुए निकल गया। पुलिस उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले गई, जहां उनकी मौत हो गई। चकेरी थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित परिवार से तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.