कानपुर, मार्च 20 -- कानपुर, संवाददाता। चकेरी मेें फोन पर बातचीत के बाद युवती व गोविंद नगर में फैक्ट्री कर्मी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं हनुमंत विहार में बीमारी से ऊबकर महिला ने जहर खाकर जान दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच कर शवों को पाेस्टमार्टम भिजवाया। सनिगवां कांशीराम कॉलोनी नवल किशोर गौतम चौकीदारी करते है। परिवार में पत्नी क्रांति, तीन बच्चे रागिनी, सुमित के अलावा 19 वर्षीय सलोनी थी। नवल किशोर ने बताया कि हाल ही में सलोनी की गोदभराई की थी। गुरुवार दोपहर सलोनी फोन पर बात कर रही थी। फिर जाने अचानक क्या हुआ कि उसने दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं, गोविंद नगर के विवेकानंद नगर में किराए पर कमरा लेकर रहने वाला दशरथ का 22 वर्षीय बेटा दीपक कुमार दादानगर लोहा फैक्ट्री में काम करता था। गुरुवार को पिता को झकरकटी...