चकेरी में बीमारी से परेशान एलआईसी एजेंट ने फांसी लगाकर दी जान
कानपुर, अगस्त 26 -- कानपुर दक्षिण। चकेरी में बीमारी से ऊबकर एलआईसी एजेंट ने मंगलवार देर रात फंदे से लटककर जान दे दी। करीब 10 साल से इलाज कराने पर जब आराम नहीं तो मिला तो उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। पुलिस ने मामले की जांच कर शव पोस्टमार्टम भिजवाया। गदियाना की नई बस्ती निवासी कलीमुद्दीन खान का 38 वर्षीय बेटा मो. साहिल एलआईसी एजेंट था। परिवार में पत्नी जेबा और दो बच्चे एलिशा व अदनान हैं। परिजनों ने बताया कि मंगलवार रात साहिल खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया। इस बीच उसने मौका पाकर फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह परिजन कमरे में पहुंचे तो साहिल का शव फंदे से लटक रहा था। साहिल करीब दस साल से रीढ़ व अन्य बीमारी से परेशान चल रहा था। उपचार के दौरान आराम न मिलने पर उसने यह कदम उठाया। चकेरी थाना प्रभारी ने बताया कि बीमारी से परेशान होकर युवक ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.