कानपुर, मार्च 6 -- चकेरी। घाऊखेड़ा में बुधवार को एक बाइक सवार युवक बिजली के खंभे से टकरा गया। इससे युवक के सिर पर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। घाऊखेड़ा निवासी 30 वर्षीय विशाल पाल टेनरी कर्मी था। वह पिता विशन पाल, मां रेखा पाल के साथ रहते थे। विशाल की विवाहित बहन वर्षा है। विशाल के रिश्तेदार अरविंद ने बताया कि बुधवार की दोपहर को होली खेलने के बाद वह मां से सब्जी लाने की बात कहकर बाइक से निकला था। उसके करीब एक घण्टे बाद पुलिस ने उन्हें सड़क हादसे में विशाल के घायल होने की सूचना दी। इस पर परिजन कांशीराम अस्पताल पहुंचे तो उन्हें विशाल मृत मिला। इसके बाद मौके पर चीख पुकार मचने लगी। वही परिजनों ने अस्पताल में हंगामा भी किया। पुलिस ने किसी तरह से परिजनों को शांत कराया। अहिरवां चौकी प्रभारी जयवीर सिंह ने बताया कि घाऊखेड़ा में ही बाइक अनियंत्रित होकर ख...