मोतिहारी, जुलाई 1 -- चकिया। चकिया एनएच पर केसरिया मधुबन से आने वाली सड़क मिलती है। यह मर्जर प्वाइंट सड़क सुरक्षा के सबसे संवेदनशील हिस्से में है। यहां गति सीमा के उल्लंघन, गलत तरीके से लेन बदलने और अवांछित कट के कारण सबसे अधिक दुर्घटनाएं होती हैं। हाईवे पर शामिल होने के लिए एक अलग मर्ज लेन बनाई जाती है, ताकि लोकल ट्रैफिक हाईवे की गति से तालमेल (स्पीड सिंक्रोनाइजेशन) बिठा सके, किंतु चकिया मर्जर प्वाइंट पर कहीं भी मर्ज लेन नहीं है। इस मर्जर पॉइंट से पहले चेतावनी बोर्ड (जैसे: 'आगे मर्ज है', गति सीमा) और सड़क पर ज़ेबरा/रंबल स्ट्रिप्स होने चाहिए, जो ड्राइवरों को सतर्क करते हैं किंतु चकिया हाईवे पर यह भी नहीं है। यह भी पढ़ें- Banka News: बांका: हाईवे के मर्जर पॉइंट बने हादसों के हॉटस्पॉट, सुरक्षा मानकों की अनदेखी से बढ़ रहा खतरासड़क सुरक्षा उपा...