वाराणसी, मई 7 -- चकिया (चंदौली)। चकिया कोतवाली पुलिस ने गो तस्करी के मामले में फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी को मंगलवार रात अमरा दक्षिणी गांव के समीप गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ पशु तस्करी के कई मुकदमे दर्ज थे। पुलिस के अनुसार, बीते फरवरी माह में एडीजी जोन की ओर से जिले में मादक पदार्थ, पशु तस्करी और अन्य मामलों में फरार अपराधियों पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। इसी क्रम में चकिया कोतवाली क्षेत्र के वांछित पशु तस्कर पर भी इनाम घोषित किया गया था, जिसके बाद से स्थानीय पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। यह भी पढ़ें- चकिया से गोतस्करी का 50 हजार का इनामी गिरफ्तार इसी दौरान चकिया थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह को सूचना मिली कि फरार आरोपी रंजीत अमरा दक्षिणी गांव के आसपास मौजूद है और किसी काम से चंदौली जाने की फिराक में है। सूचना क...