बेगुसराय, मार्च 31 -- सिमरिया धाम। सोनपुर रेल मंडल के डीआरएम के निर्देश पर मंगलवार को सिमरिया दक्षिण रेलवे केबिन वन एनबी (चकिया-कसहा) में रेलवे के द्वारा अतिक्रमण हटवाया गया। इस दौरान गढ़हरा आरपीएफ, चकिया थाना की पुलिस समेत बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद थे। गढ़हरा आरपीएफ इंस्पेक्टर राजीव कुमार सिंह ने बताया कि रेलवे केबिन के दोनों ओर चकिया व कसहा में लगभग एक दर्जन से अधिक अवैध घर व दुकान को हटाया गया है। उनलोगों को अवैध घर व दुकान हटाने के लिए कई बार नोटिस दिया जा चुका था। बावजूद वे लोग रेलवे की जमीन से अतिक्रमण नहीं हटा रहे थे। दूसरी ओर अतिक्रमण हटाने के बाद कई लोगों को रहने व रोजगार से जुड़े समस्याएं सामने आ गई है। अतिक्रमण हटाने के दौरान आईओडब्लू संजय वर्मा व चकिया थाना प्रभारी राजीव रंजन समेत कई अन्य पुलिस बल मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.