बेगुसराय, अप्रैल 1 -- सिमरिया धाम, एक संवाददाता। बीहट नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 34 स्थित चकिया विश्वकर्मा चौक के समीप के मुख्य पीसीसी सड़क पर नाले का गंदा पानी बहने से आवागमन के दौरान लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उक्त सड़क से होकर चकिया के अलावा कसहा, बरियाही, चानन, बिंदटोली, रुपनगर, सिमरिया समेत आसपास के कई अन्य गांवों के सैकड़ों लोगों का आवागमन होता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि उक्त जगह पर पूर्व से ही जर्जर व टूटी सड़क रहने तथा इन दिनों नाले का पानी हर समय बहने से उससे निकलने वाली दुर्गंध से एक ओर आवागमन के दौरान लोग परेशान होते हैं तो वहीं दूसरी ओर वहां के दर्जनभर दुकानदारों के लिए भी मुश्किल बनी हुई है। यहां नाले की सफाई नहीं होने तथा नाले के पानी का निकास नहीं होना मुख्य समस्या है। स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां पिछले कई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.