मोतिहारी, अप्रैल 12 -- चंदन कुमार, चकिया। सर्पदंश से युवक की मौत हो गई। घटना शनिवार रात की है। परिजन युवक को अनुमंडल अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान चकिया थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव बड़ा बैशाहा निवासी अशेश्वर सहनी के पुत्र रामजीत सहनी के रूप में की गयी है। बताया गया है कि बीती रात सभी सदस्य खाना खाने के बाद सोने चले गए। सुबह रामजीत को जगाने के लिए परिजन गए तो शरीर में कोई हलचल नहीं हो रही थी। उसके दाएं पैर के अंगूठा पर सर्प दंश की आशंका पर अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। थाना अध्यक्ष मुन्ना कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.