चकिया में देसी कट्टा के साथ बदमाश गिरफ्तार
मोतिहारी, मई 14 -- चकिया, एसं। गुप्ता सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर एक देशी कट्टा के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। मामला बुधवार देर शाम का है। पकड़ा गया बदमाश थाना क्षेत्र के हिन्दू चकिया निवासी आरिफ आलम पिता जमालूदिन मिंया है। पकड़े गए बदमाश के खिलाफ स्थानीय थाना में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष धर्म प्रकाश कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि एक बदमाश अवैध हथियार के साथ उक्त गांव में घूम रहा है। पीएसआई मोहिनी कुमारी के नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी कर उक्त बदमाश को पकड़ थाना लाई। जहां उससे पूछताछ की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.