चकिया में तीन बेड के डायलिसिस सेंटर का शुभारंभ
मोतिहारी, मई 29 -- चकिया। अनुमंडलीय अस्पताल चकिया में 3 बेड के डायलिसिस सेंटर का शुभारंभ पिपरा विधायक श्यामबाबू प्रसाद यादव ने शुक्रवार को किया। शुभारंभ करने के बाद विधायक ने कहा कि अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इस डायलिसिस सेंटर से स्थानीय स्तर पर किडनी के गंभीर मरीजों को निजी अस्पतालों में होनेवाली भारी खर्च से बड़ी राहत मिलेगी। आयुष्मान भारत कार्ड या राशन कार्ड वाले मरीजों का डायलिसिस मुफ्त किया जाएगा। जिससे गरीब परिवार के किडनी के मरीजों को समय और पैसे की बचत होगी। विधायक ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। मौके पर अस्पताल प्रभारी डॉ चंदन कुमार, विजय कुमार गुप्ता, रोहित सिंह, नीरज यादव सहित अन्य गणमान्य लोग एवं अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- चकिया में तीन बेड के डायलिसिस सेंटर का शुभारंभ यह भी पढ़ें- अनुमंड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.