मोतिहारी, मई 11 -- चकिया, एक संवाददाता। चकिया थाना क्षेत्र के बैशाहा मोड़ के निकट एनएच पर सोमवार दोपहर एक बजे एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार पति पत्नी को ठोकर मार दिया। इससे पत्नी की मौके पर मौत हो गई। जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे डाॅक्टरों ने मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया। इलाज के दौरान देर रात मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने एनएच को जाम कर दिया। एक घंटे से अधिक समय तक एनएच जाम रहा। मृतका की पहचान पीपरा थाना क्षेत्र के लक्ष्मी मधुबन निवासी राजकिशोर साह की पत्नी राजो देवी (37) के रूप में हुई है। यह भी पढ़ें- भेल्दी : कार के रौंदने से इंटर छात्रा की मौत, एनएच जाम बताया जाता है कि राजकिशोर साह(40) अपनी स्प्लेंडर बाइक से पत्नी के साथ घर से चकिया आ रहे थे। उक्त स्थान पर बाजार की तरफ अचानक मुड़ने के दौरान पीछे से किसी अज्ञात वाहन की ...