चंदौली, जनवरी 30 -- शिकारगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के पण्डी ग्राम पंचायत अंतर्गत राजस्व गांव बिसौरा में बुनियादी सुविधाओं के अभाव को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। चकिया-अहरौरा मार्ग पर स्थित इस गांव में नाली निर्माण न होने के कारण घरों का नाबदान का गंदा पानी सड़कों पर फैल रहा है। जिससे आमजन का जीवन प्रभावित हो रहा है। सड़क पर लगातार बह रहे दूषित पानी से दुर्गंध फैल रही है और राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार गांव के अधिकांश घरों से निकलने वाला नाबदान का पानी सीधे सड़क पर बह रहा है। नाली की समुचित व्यवस्था न होने के कारण यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है। लेकिन अब हालात इतने बदतर हो गए हैं कि सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। खासकर बरसात के मौसम में गंदा पानी जमा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.