मऊ, मई 20 -- रानीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत ग्रामसभा चकिया स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में लगा बिजली का पोल और उससे लटकते हाईटेंशन तार बच्चों के लिए खतरा बने हुए हैं। विद्यालय स्टाफ और अभिभावकों में लगातार डर का माहौल बना हुआ है। प्रधानाध्यापक के साथ ही अभिभावकों की शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होने से काफी आक्रोश व्याप्त है। अभिभावकों ने उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए अविलमब विद्यालय प्रांगण से पोल और तार हटाने की मांग किया है। प्रधानाचार्य अयोध्या प्रसाद ने बताया की विद्यालय प्रांगण में बिजली का पोल और उस पर झूल रहे बिजली के तार से आए दिन असुरक्षा की भावना बनी रहती है। यह भी पढ़ें- बांका: बडेरी हाट पर लटक रहे हाई टेंशन तार दे रहा खतरा को आमंत्रण, विभाग उदासीन खासकर भीषण गर्मी और बारिश में इन तारों में शा...