प्रयागराज, अप्रैल 6 -- प्रयागराज। केसरिया रोड उपडाकघर (चकिया) आज से बंद हो गया है। इसका समावेशन राजरूपपुर उपडाकघर में किया जा रहा है। कार्यालय प्रवर अधीक्षक डाकघर ने बताया कि सात अप्रैल से केसरिया रोड उपडाकघर में संचालित सभी डाक सेवाएं एवं व्यवसाय राजरूपपुर उपडाकघर से संचालित किए जाएंगे। इसमें बचत खाते, आरडी, टीडी, सुकन्या समृद्धि, डाक जीवन बीमा सहित सभी प्रकार के खातों का स्थानांतरण भी शामिल है। अधिकारियों के अनुसार उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए खातों का स्थानांतरण स्वतः किया जाएगा। नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि सात अप्रैल से केसरिया रोड उपडाकघर से संबंधित अपने सभी डाक एवं वित्तीय कार्यों के लिए राजरूपपुर उपडाकघर से संपर्क करें। डाक विभाग ने स्पष्ट किया है कि समावेशन के बाद सभी सेवाएं पूर्ववत जारी रहेंगी और उपभो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.