प्रयागराज, अप्रैल 13 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। केसरिया रोड उपडाकघर (चकिया) को राजरूपपुर में समायोजित करने के विरोध में सोमवार को स्थानीय लोगों ने सिविल लाइंस स्थित मुख्य डाकघर के बाहर प्रदर्शन किया। चीफ जनरल हेड पोस्ट ऑफिस का घेराव कर विरोध जताया। बताया कि यह उप डाकघर पिछले करीब 28 वर्षों से संचालित हो रहा था लेकिन इसके हटाने जाने से स्थानीय लोगों को अब असुविधा होगी। इस दौरान मयंक यादव(जांटी), मोहम्मद आमिर, मोहम्मद अहमद, सुनील कुशवाहा, ललित पांडेय, कृष्णा यादव, अनुपम, विनीता यादव, रामचंद्र भारतीय, सोनम सिंह, नीलू भट्टाचार्य, राजेश गुप्ता, मधुर श्रीवास्तव सहित अन्य लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- विद्युत बोर्ड के खिलाफ लोगों ने कार्यालय पर दिया धरना यह भी पढ़ें- जहांगीराबाद में स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध, प्रदर्शन

हिंदी हिन्दुस्तान की ...