सीवान, मार्च 21 -- गुठनी,एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के चकिया गांव के समीप 7 मार्च को शादी समारोह से लौट रहे अधेड़ पर की गई अंधाधुंध फायरिंग मामले में पुलिस जांच तेज हो गई है। पुलिस इस मामले में टॉवर लोकेशन और सीडीआर को लेकर लगातार गहन जांच में जुटी है। बुधवार की रात पुलिस ने वारदात के दिन लाइनर की भूमिका में एक युवक को हथियार के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस की जांच पड़ताल में गिरफ्तार युवक की भूमिका सही पाई गई। वही घटना में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ भी एसआईटी और पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही है। घटना के बाद एसपी पूरन कुमार झा और एसडीपीओ गौरी कुमारी ने घटना स्थल की जांच और आसपास के लोगों से घटना की जानकारी ली थी। हालांकि अभी तक किसी भी नामजद आरोपी की गिरफ्तारी न होने से भी पुलिस पर काफी दबाव है। जबकि पीड़ित परिवार आरोपियों की जल्द गिरफ्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.