चकिया: कबाड़ कारोबार की आड़ में चल रही थी कारतूस की फैक्टरी
मोतिहारी, जुलाई 20 -- चकिया। चकिया थाना क्षेत्र के चकिया ओझा टोला में जिस मकान में छापेमारी कर अवैध मिनी कारतूस फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया है, वह किराए के मकान में संचालित होता था। कारतूस बनानेवाले मास्टर माइंड फेनहारा थाना क्षेत्र के मड़पा विशुनपुर निवासी श्रीकांत सिंह ने उसे किराए पर लिया था। लोगों को उसमें कबाड़ के कारोबार होने की जानकारी थी। चकिया ओझा टोला स्थित किराए के मकान में कारतूस बनाने की फैक्ट्री की गुप्त सूचना मिली। एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर छापेमारी की गई। इस दौरान हथियार, कारतूस, अर्द्ध निर्मित हथियार, कारतूस व हथियार बनानेवाले औंजार बरामद किए गए। जानकारी चकिया डीएसपी संतोष कुमार सिंह ने रविवार को दी। उन्होंने बताया कि उनके अलावा पकड़ीदयाल डीएसपी, मेहसी थाना, मधुबन, गडहिया, फेनहारा व चकिया थाना की पुलिस के साथ संयु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.