चकाचौंध फैलाने वाली लाइटों पर चलेगा अभियान
झांसी, अगस्त 2 -- झांसी। रात में दो पहिया से लेकर ई रिक्शा और चार पहिया वाहनों की चकाचौंध करने वाली रोशनी के विरुद्ध कार्रवाई शुरू होगी। अब संभागीय परिवहन विभाग इसके विरुद्ध अभियान चलाएगा। जिसकी जद में फिटिंग करने वाले गेराज और एसेसरीज वाले दुकानदार के साथ डीलर भी होंेगे। परिवहन विभाग ने बताया कि जनपद में रात्रि चेकिंग के दौरान यह बात सामने आई है कि कुछ वाहन स्वामी अपनी कारों, जीपों, अन्य मोटर वाहनों में निर्माता (फैक्ट्री) द्वारा अनुमोदित लाइटों के अतिरिक्त अत्यधिक तीव्र प्रकाश वाली एलईडी, लेजर अथवा अन्य प्रकार की अतिरिक्त लाइटें लगवा रहे। इन लाइटों से रात्रि के समय सामने से आने वाले वाहन चालकों की आंखों पर तीव्र चकाचौंध पड़ती है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं की आशंका कई गुना बढ़ जाती है। ऐसे अतिरिक्त प्रकाश उपकरण मोटर वाहन अधिनियम, 1988 तथा उसके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.