बांका, मार्च 22 -- फुल्लीडुमर (बांका), निज प्रतिनिधि। प्रखंड के सादपुर पंचायत स्थित छोटेलाल महतो संस्कृत प्राथमिक सह मध्य विद्यालय, सुराहा को लेकर चकाई की विधायक सावित्री देवी ने विधानसभा अध्यक्ष को पत्र भेजकर उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने सदन में उठाए गए तारांकित प्रश्न पर मिले जवाब को असंतोषजनक बताते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने का आग्रह किया है। विधायक ने पिछले महीने विधानसभा में इस विद्यालय से संबंधित प्रश्न उठाया था। उनका कहना है कि विद्यालय में पठन-पाठन की व्यवस्था संतोषजनक रहने के बावजूद प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी द्वारा इसे अप्रस्वीकृत श्रेणी में डाल दिया गया। साथ ही वर्ष 2013 में बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड ने भी विद्यालय की जांच कर उसे पुनः सूचीबद्ध करने का निर्देश दिया था, लेकिन उस पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। ...